फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ दिखे बैलगाड़ी की सवारी करते, कुएं पर सुस्ताते, खटिया पर और बस में

Thu, 10 Jan 2019 08:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन के कद्रदान करोड़ों में हैं और ये कद्रदान सिर्फ उनकी फिल्में देखकर ही बने हों, ऐसा भी नहीं है। अमिताभ बच्चन डिजिटल पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। उनका इंटरनेट पर अपना एक ई फैन क्लब भी है। ऐसे ही एक ई फैन ने जब उनसे पूछा कि आपने आखिरी बार बस यात्रा कब की थी तो अमिताभ ने इसके जवाब में अपनी नई फिल्म झुंड के कुछ फोटो साझा किए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
टी सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म झुंड में अमिताभ बच्चन एक ऐसे कोच का किरदार कर रहे हैं, जो गली मोहल्ले के आवारा लड़कों की फुटबॉल टीम खड़ी कर देते हैं। इस दौरान उन्होंने तमाम विरोध और मुसीबतें भी झेलनी पड़ती हैं। लेकिन, हर मुश्किल का सामना करने के बाद यह कोच इस टीम को एक इंटरनेशनल कंपटीशन में शामिल कराने में कामयाब रहता है। 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ ने अपने ई फैन के सवाल के जवाब में जो तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, उनमें अमिताभ कुएं की जगत पर सुस्ताते, बैलगाड़ी की सवारी करते और खटिया पर आराम करते दिख रहे हैं। एक फोटो में अमिताभ एक बस की खिड़की वाली सीट पर भी बैठे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इन तस्वीरों के जरिए अमिताभ बच्चन ने ये भी बताने की कोशिश की कि वह अपने संघर्ष के दिन भूले नहीं हैं। और, अब भी जरूरत पड़ती है तो खुले में चारपाई पर सुस्ताने या किसी भी खुली जगह बैठकर चाय पीने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें