बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे बच्चन परिवार के फैंस के बीच हड़कंप मच गया था। अमिताभ ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस को दी थी। जिसके बाद लगातार उनके लिए प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।