फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग ने पैरों से बनाई अमिताभ बच्चन की पेंटिंग, 'शहंशाह' ने इस बड़ी कीमत में खरीदी

Wed, 05 Feb 2020 05:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वजह उनकी कोई फिल्म होती है तो कभी अमिताभ का कोई सोशल मीडिया पोस्ट। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ चर्चा में आ गए हैं और इस बार वजह है उनकी दरियादिली।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं जो कभी भी किसी की भी मदद करने में हिचकिचाते नहीं हैं। कभी किसानों, कभी बाढ़ पीड़ित तो कभी सूखा पीड़ित, अमिताभ अलग- अलग लोगों की मदद के लिए अक्सर आगे  आ जाते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ ने अपने एक फैन को एक बड़ी खुशी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में अमिताभ का एक दिव्यांग फैन उनके पास अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा। इस बात की जानकारी मिलते ही अमिताभ न सिर्फ उस फैन के साथ करीब 20-25 मिनट का वक्त गुजारा बल्कि साथ ही साथ 50 हजार रुपये में उस पेंटिंग को खरीद भी लिया।

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
दिव्यांग शख्स का नाम आयुष है और आयुष अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं। ऐसी ही एक पेटिंग आयुष ने अमिताभ की अपने पैरों से बनाई थी। अमिताभ की पेटिंग उनके कौन बनेगा करोड़पति के लुक में थी। अमिताभ को आयुष द्वारा बनाई पेंटिंग काफी पसंद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बात अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की करें तो अमिताभ जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर और आलिया भी मुख्य किरदार में होंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा अमिताभ के खाते में गुलाबो सिताबो, झुंड और चेहरे भी शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें