फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की तस्वीरें: मुंबई में पांच लग्जरी बंगलों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, ऐसे मिला था बिग बी को आलीशान 'जलसा'

Sat, 29 May 2021 04:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन को पिछली सदी का महानायक कहा जाता है। वे आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वह कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे। इस बीच अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। यह डुप्लेक्स  अपार्टमेंट 5184 वर्गफुट के बड़े एरिया में फैला हुआ है।  27वें और 28वें फ्लोर पर स्थित इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के साथ बिग बी को 6 कार की पार्किंग मिली है। 

अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपए में खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट
बिग बी ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में कराया। हालांकि इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन के पास पांच और घर हैं, जो बेहद आलीशान है।अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया। बाहर से बिग बी के फैंस से गुलजार रहने वाला उनका बंगाल अंदर से कितना खूबसूरत है, ये हम आपको कुछ तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं....

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। अमिताभ का घर जलसा खासतौर पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

3 of 8
जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। इस तस्वीर में बिग बी के घर की भव्यता साफ दिखाई पड़ती है। जलसा में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और नातिन आराध्या के साथ रहते हैं।

4 of 8
प्रतीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। 70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' लिया था। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता।
विज्ञापन

5 of 8
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था।
विज्ञापन

6 of 8
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के घर की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है। तस्वीरों में आप उनके घर की भव्यता देख सकते हैं। बिग बी लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन है।
विज्ञापन

7 of 8
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बी को ऐसे मिला था 'जलसा'
जलसा एन सी सिप्पी का था। ‘आनंद’, ‘नमक हराम’, ‘चुपके चुपके’, ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी फिल्में यहां शूट हुईं। एन सी सिप्पी 'सत्ते पे सत्ता' के प्रोड्यूसर थे। उनके बेटे राज एन सिप्पी ने 'सत्ते पे सत्ता' निर्देशित की। अमिताभ बच्चन को ये बंगला भा गया था। 'सत्ते पे सत्ता' में काम करने के एवज में ये बंगला उन्होंने एक तरह से ले लिया। राज एन सिप्पी इससे पहले दो फिल्में जोश और इनकार बना चुके थे। दोनों फ्लॉप थीं। अपने बेटे का करियर बनाने के लिए एन सी सिप्पी ने अपना बंगला कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
जलसा के बाहर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यह जलसा के बाहर की तस्वीर है। यहां रविवार को फैंस की भारी भीड़ होती है। हालांकि कोरोना की वजह से अमिताभ और उनके फैंस एक दूसरे से रूबरू नहीं हो पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें