फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बिग बी ने महामारी से ग्रसित लोगों के लिए मांगी दुआएं, कहा - 'सभी सुरक्षित और अनुशासित रहें'

Wed, 05 May 2021 04:46 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप रोजाना बढ़ता ही नजर आ रहा है। लगभग लाखों लोग हर दिन इसकी चपेट में आ रहे हैं वहीं अब तक हजारों लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं और इस आंकड़ें में हर दिन वृद्दि ही हो रही है। इस महामारी में स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। लोगों को अस्पातलों में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कई फिल्मी सितारों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी इन बिगड़ते हालातों को देखते हुए लोगों से एक अपील की है।

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है और इन परिस्थितियों को देखते हुए लोगों के लिए चिंता जाहिर की है। बता दें कि अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को खुद से जुड़ी हर अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में उनका यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो CORONA ग्रस्त हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं। जो CORONA से मुक्त हैं, और हुए हैं, उनके लिए भी प्रार्थना। आप सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें !' अमितााभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल अमिताभ बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे और यह खबर जानने के बाद उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया था। यहां तक कि लोगों ने उनके लिए मंदिरों में पूजा तक भी करवाई थी। अब अमिताभ भी उन सभी परिवारों की सुरक्षा के लिए कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन ही अकेली सदस्य थीं जो कोरोना निगेटिव थीं। कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद सभी हॉस्पिटल में एडमिट थे। वहीं सभी ने ठीक होने के बाद प्रार्थना कर रहे लोगों का आभार व्यक्त किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें