nirupa roy
- फोटो : social media
निरूपा ने फिल्में तो कई की लेकिन 1975 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'दीवार' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में निरूपा ने अमिताभ और शशि की मां का रोल निभाया। उनके किरदार को इस कदर पसंद किया गया कि उस दौर की बहुत सी फिल्मों में निरूपा मां के ही रोल में नजर आईं। दीवार के बाद निरूपा 'खून पसीना', 'मुकद्दर का सिंकदर', 'अमर अकबर एंथोनी', 'सुहाग', 'इंकलाब', 'गिरफ्तार', 'मर्द' और 'गंगा-यमुना-सरस्वती' में भी वो अमिताभ के मां के रोल में ही दिखाई दीं। आखिरी बार निरूपा अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लाल बादशाह' में उनके मां के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2004 में 13 अक्टूबर को अमिताभ की ऑनस्क्रीन मां कहलाने वाली निरूपा हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया ले चली गईं।