मशहूर अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन टी रामाराव के साथ फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन की अदाकारी को देख मोहित हुए निर्माता अश्विनी दत्त को अब जाकर उनके साथ काम करने का मौका मिला है। अश्विनी की उस फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने हां कर दी है, जिसे वह चर्चित अभिनेता प्रभास और हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण के साथ बना रहे हैं।