कुली नंबर 1
- फोटो : अमर उजाला
जिन फिल्मों को इस सीजन में प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की बात पक्की हो गई है, उनमें वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सबसे बड़ी फिल्म है। वासू भगनानी की बनाई इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। इसी नाम की गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ 25 साल पहले बनी फिल्म की इस रीमेक को प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर को घर बैठे देखा जा सकेगा।