फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत अब भी नाजुक, शूटिंग दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त

Sat, 08 Apr 2023 09:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद से उनके फैंस में एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हाल ही में बिग बी ने फैंस को बताया था कि वह ठीक हो गए हैं और ब्रेक के बाद अपने काम पर वापस लौट आए हैं। अब खबर है कि उन्हें काम पर वापस लौटने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
दरअसल, बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। चोट से उबरने के बाद अभिनेता अपने काम पर वापस लौट आए हैं, जिसके बाद से फैंस के बीच खुशी की लहर थी। बिग बी के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर उनके स्वस्थ होने के लिए बधाई दे रहे थे।

Bhumi Pednekar: ब्लैक शाइनी ड्रेस पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक, बोले- क्या पॉलिथिन पहनकर आ गई हैं
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अब अमिताभ बच्चन के परिवार के करीबी ने खुलासा किया है कि बिग बी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें स्वस्थ होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अमिताभ को शूटिंग पर लौटने में अभी वक्त है। एक महीने पहले अपनी पसली की चोट के बाद पहली बार पिछले हफ्ते वह एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए बाहर निकले। डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था। लंबे समय से उन पर रोक-टोक लगी है तो बिग बी को भी लगता है कि उन्हें आराम करना चाहिए।

Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
करीबी मित्र ने कहा कि बच्चन साहब जल्द ही सामान्य रूप से शूटिंग पर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन ठीक होने की प्रक्रिया धीमी है। कोई अपनी इस उम्र में जोखिम नहीं उठा सकता है, जहां तक नियमित शूटिंग फिर से शुरू करने की बात है। हो सकता है कि ऐसा तुरंत न हो।

Raveena Tandon: पद्मश्री मिलने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इन्हें सिर्फ ग्लैमर दिखता है

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे की जानकारी भी फैंस को अमिताभ बच्चन ने खुद ब्लॉग के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि इसे बताए जाने की जरूरत है। हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन शॉट के वक्त मैं घायल हो गया था। रिब फट गई है और दाहिनी पसली की मांसपेशियां फट गई हैं, जिसके चलते शूटिंग रद्द हो गई। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह और सिटी स्कैन करने के बाद मैं घर वापस आ गया था।

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी का जान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूजे में डूबे नजर आए सलमान और पूजा हेगड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें