फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन आधी रात को हुए भावुक, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

Fri, 17 Jul 2020 04:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जब से इस बात की खबर लोगों को लगी है, तभी से बच्चन परिवार के लिए दुआएं की जा रही हैं। कहीं अमिताभ के लिए हवन किए जा रहे हैं तो कहीं उनके लिए मंदिरों में पूजा हो रही है। फैंस का ऐसा प्यार देखकर अमिताभ भावुक हो उठे हैं। हाल ही अमिताभ ने ट्वीट करते हुए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, अमिताभ को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। उधर अभिनेता के चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अमिताभ के लिए प्यार भेज रहे हैं। ऐसा प्यार देखकर अमिताभ भी भावुक हो गए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
हाल ही में अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।'
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि इससे पहले अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, 'ईश्वर के चरणों में समर्पित'। इस तस्वीर के जरिए अमिताभ ने खुद को प्रभु के चरणों में समर्पित कर दिया। बता दें कि ये तस्वीर विट्ठल रुक्मिणी जी की है, जिनका मंदिर महाराष्ट्र के भीमा नदी के तट पर बना हुआ है। कहा जाता है कि ये एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां श्रीकृष्ण को उनकी पत्नी रुक्मणी के साथ पूजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 11 जुलाई को अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दी थी। अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर सभी कोरोना पॉजिटव पाए गए। 

सुशांत के लिए न्याय की मांग करते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, यूजर बोला- नौटंकी बंद करो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें