फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन के बोल्ड सीन ने दर्शकों में खलबली मचा दी थी। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में ऐश्वर्या के इंटीमेट सीन को लेकर हर कोई बच्चन परिवार की प्रतिक्रिया जानना चाहता था।
विज्ञापन
आखिरकार अपनी बहू के इंटीमेट सीन पर अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
2 of 5
फिल्म रिलीज होने के बाद भी बच्चन परिवार ने फिल्म नहीं देखी। साथ ही ऐश्वर्या के सीन पर भी कमेंट करने से मना कर दिया। लेकिन हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल 2016 में अमिताभ बच्चन ने खुद अपनी बहू के इंटीमेट सीन के बारे में बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
आखिरकार अपनी बहू के इंटीमेट सीन पर अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
इस बयान के बाद हर किसी की बोलती बंद हो गई है। अमिताभ बच्चन स्टेज पर थे और वो प्रगतिशील महिलाओं के मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में महिलाओं के किरदार का जिक्र किया। अमिताभ ने कहा, 'गाइड फिल्म में वहीदा रहमान यानी रोजी और हैदर में तबू का किरदार बेहद शानदार था।'
आखिरकार अपनी बहू के इंटीमेट सीन पर अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
4 of 5
इन महिलाओं ने अपनी शर्त पर जिंदगी जीने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के किरदार का जिक्र करते हुए कहा,'सबा एक डिवोर्सी है और वो विदेश में अकेली रहती है। ये उसकी हिम्मत ही है जो सामने बैठे अपने लवर से कहती है कि मैं किसी की जरूरत नहीं, ख्वाहिश बनना चाहती हूं।'
आखिरकार अपनी बहू के इंटीमेट सीन पर अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, देखें वीडियो
5 of 5
इस बयान से पता चलता है कि अमिताभ या उनका परिवार ऐश्वर्या के इस रोल से नाराज नहीं बल्कि बहुत खुश हैं। जिस तरह से अमिताभ ने ऐश्वर्या का डायलॉग बोला उससे लगता है कि उन्होंने भी ये फिल्म देख ली है और उन्हें फिल्म पसंद भी आई है।