फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अमिताभ ने एलन मस्क के लिए लिखा गाना और फैंस का फोन छीनने पर ट्रोल हुईं राखी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 22 Apr 2023 08:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ बच्चन-राखी सावंत - फोटो : Social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों के प्रति फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अगर ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ पर्दे पर आएं तो फैंस की खुशी का आलम क्या होगा, इसकी सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। हालांकि, शाहरुख खान की 'पठान' में बहुत कम समय के लिए ही सही, लेकिन लंबे वक्त बाद फैंस इस खान जोड़ी को साथ में देख सके। फैंस की बेकरारी को देखते हुए यश राज फिल्म्स को 'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का आइडिया आया। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए करना होगा इंतजार? मेकर्स को नहीं कोई जल्दबाजी

विज्ञापन

3 of 11
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में ईद की धूम है। सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान और आमिर खान की एक फोटो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसके साथ आमिर खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। आमिर और सलमान को साथ देखकर फैंस को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के अमर-प्रेम याद आ गए हैं। 

Aamir-Salman Khan: ईद पर सलमान-आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर, कर डाली 'अंदाज अपना अपना 2' की डिमांड
 

4 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इकॉनमी क्लास में सफर करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्हें फ्लाइट में एक बच्चे के साथ खेलते हुए भी देखा जा रहा है। अभिनेत्री का यह वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कृति सफेद ड्रेस और गुलाबी रंग की शॉल में नजर आ रही हैं। 

Kriti Sanon : इकोनॉमी क्लास में सफर कर कृति सेनन ने जीता नेटिजंस का दिल, फैंस बोले- आप इतनी प्यारी हैं

विज्ञापन

5 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत अपने विवादित बयान और एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। इस बार ड्रामा क्वीन को सरेआम फैंस का फोन चुराते देखा गया है। क्लिप को देखकर नेटिजन्स का माथा ठनक गया है, और उन्होंने राखी की क्लास लगानी शुरू कर दी है।

Rakhi Sawant: फैंस का फोन छीनकर भागीं राखी सावंत, हरकत देख भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन

6 of 11
सोनू सूद - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहता है। कभी वह समाज कल्याण करते नजर आते हैं तो कभी गरीबों को दान करते दिखाई देते हैं। अब सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि ट्विटर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

Sonu Sood: भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है, सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड सिंगर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स समेत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उन्हे श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया- रणबीर का यह वीडियो आदित्य और रानी के घर में प्रवेश करने के दौरान का है।

Ranbir Kapoor: आलिया का चप्पल उठाने पर फैंस ने की रणवीर की तारीफ, कहा- पति हो तो ऐसा

8 of 11
अमिताभ बच्चन-एलन मस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क ने 20 अप्रैल 2023 से ब्लू बैज छीनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत बीते दिन ट्विटर पर तमाम सितारे आम लोगों की तरह महसूस करते नजर आए। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, किंग शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सितारों के नाम के आगे से ब्लू टिक हटा दिया गया। ऐसा किए जाने के बाद बी-टाउन के कुछ ऐसे सेलेब्स भी सामने आए जिन्होंने यह खुलासा किया कि पैसे भरे जाने के बाद भी उनसे ब्लू बैज छीन लिया गया है। इसमें एक नाम अमिताभ बच्चन का भी था, वहीं बिग बी की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू बैज वापस मिल गया है, जिसके बाद शहंशाह का ट्वीट गुदगुदाने वाला है। 

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने पर फूले नहीं समाए अमिताभ बच्चन, एलन मस्क के लिए गाया ये गाना

9 of 11
केएल राहुल, सुनील शेट्टी - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अक्सर अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल का समर्थन करते नजर आते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने दामाद बचाव किया। दरअसल, कुछ साल पहले केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' में दिए अपने विवादित बयान के कारण मुश्किल में पड़ गए थे और कुछ हफ्तों के लिए उन्हें बैन कर दिया गया था। अब क्रिकेटर के ससुर यानी सुनील ने उस बयान के लिए दामाद का बचाव किया है।

Suniel Shetty: कॉफी विद करण में केएल राहुल के विवादित बयान के पक्ष में आए सुनील शेट्टी, इसे बताया जिम्मेदार

10 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज देशभर में ईद की धूम है। बॉलीवुड में भी इस खास मौके पर खूब रौनक बिखरी हुई है। एक तरफ सलमान खान ने आमिर खान संग फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी तो अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया है। हर बार की तरह किंग खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी है। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम

 
विज्ञापन

11 of 11
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म 'बैड बॉय' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। राजकुमार ने  'अंदाज अपना अपना', 'घायल', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह', 'दामिनी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने एक्टर आमिर खान, अनिल कपूर और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इन अभिनेताओं को उन्होंने इमोशन करना सिखाया है। 

Rajkumar Santoshi: आमिर और ऋषि कपूर को लेकर राजकुमार संतोषी का खुलासा, बोले- सेट पर ऐसे करते थे व्यवहार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें