फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Khan: जालिमा सॉन्ग में शाहरुख संग किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थीं माहिरा खान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 22 Apr 2023 06:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा खान- शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक्टर ने जमकर एक्शन किए थे। वहीं, साल 2017 में आई फिल्म रईस शाहरुख खान की हिट मूवी में से एक है। इस फिल्म में एक्टर के साथ पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान के साथ जालिमा गाने की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा डरी हुई थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा खान- शाहरुख खान - फोटो : social media
किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थी माहिरा
दरअसल, माहिरा खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म रईस के गाने जालिमा की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ किसी भी प्रकार का किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब हम जालिमा के लिए शूटिंग कर रहे थे, तो सभी मेरा मजाक उड़ा रहे थे, क्योंकि उस वक्त में काफी ज्यादा डरी हुई थी कि कहीं कुछ ज्यादा ना हो जाए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस दौरान कह रही थी कि आप मुझे यहां किस नहीं कर सकते हैं। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
माहिरा खान- शाहरुख खान - फोटो : social media
मेकर्स ने माहिरा के इनकार के बाद कुछ तरह तैयार किया सीन
माहिरा ने आगे बताया कि शाहरुख उन्हें फिल्म की सेट पर अक्सर चिढ़ाया करते थे। उन्होंने बताया कि वह कहते थे कि क्या हो गया? ओह पता है कि अगला सीन कौन सा है? एक्ट्रेस के इंटिमेट सीन के इनकार के बाद फिल्म के मेकर काफी हैरान थे कि जालिमा गाने में शाहरुख और माहिरा के बीच सीन कैसा होना चाहिए। हालांकि माहिरा के इस डर के बाद मेकर्स ने नोज टू नोज किसिंग सीन तैयार किए थे। 

4 of 5
माहिरा खान- शाहरुख खान - फोटो : social media
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी हिट
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रईस में माहिरा खान ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया ने किया था। इसमें शाहरुख एक शराब तस्कर के किरदार में नजर आए थे। साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिए गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Suniel Shetty: कॉफी विद करण में केएल राहुल के विवादित बयान के पक्ष में आए सुनील शेट्टी, इसे बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा खान - फोटो : social media
उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को किया गया बैन
आपको बता दें कि माहिरा खान की बॉलीवुड में यह पहली फिल्म थी। उसके बाद वह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, जिसका कारण यह है कि साल 2016 में हुए उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। 

Shah Rukh Khan: जब डिजाइनर का खर्च नहीं उठा सकते थे शाहरुख, तब गौरी ने शुरू किया इंटीरियर डिजाइनिंग का काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें