बॉलीवुड के सितारों को फिल्मी पर्दे पर तो कई बार राजनेता का किरदार निभाते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने राजनीति में एंट्री कर ली। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत सिनेमा के भी कई बड़े सितारे राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके हैं और कुछ अभी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं अभी भी कुछ सितारे पार्टियो से जुड़ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी आजमाई किस्मत।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 23
विनोद खन्ना
- फोटो : instagram/vk_and_sk_fanclub
विनोद खन्ना
बॉलीवुड के दिग्गज सितारे विनोद खन्ना ने 1997 में बीजेपी का हाथ थामा था। इसके एक साल बाद उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिनमें उन्हें भारी बहुमत से जीत मिली थी। विनोद खन्ना ने वाजपेयी कैबिनेट में कल्चर और टूरिज्म केंद्रिय मंत्री का पदभार संभाला था।
विज्ञापन
3 of 23
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 1991 में कांग्रेस की तरफ से दिल्ली सीट से बीजेपी नेता एलके आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनकी हार हुई थी लेकिन उप चुनाव में आडवाणी पर चुनाव में धोखेबाजी का आरोप लगा जिससे काका को जीत मिली। हालांकि उन्होंने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
4 of 23
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी
कैफी आजमी की बेटी और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने 1997 में राज्य सभा में प्रवेश किया और साल 2003 तक वो उच्च सदन की सदस्य रहीं।
विज्ञापन
5 of 23
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। साल 1984 में बिग बी ने इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजय प्राप्त हुई थी हालांकि उन्होंने 3 साल बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उनका मानना था कि राजनीति उनके बस की नही है।
विज्ञापन
6 of 23
धर्मेंद्र
- फोटो : twitter@aapkadharam
धर्मेंद्र
हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र भी बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने राजस्थान के बीकानेर सीट से आम चुनाव जीता था और वहां के सांसद भी चुने गए थे। हालांकि वो राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रह पाए क्योंकि वो अक्सर फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते थे।
विज्ञापन
7 of 23
सांसद जया बच्चन
- फोटो : ANI
जया बच्चन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली जया बच्चन फिल्मों के बाद उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं थीं। लंबे समय तक इस पार्टी से जुड़े रहने के बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने राज्यसभा में एंट्री ली। राजनीति में भी जया बच्चन सफल पारी खेल रही हैं।
8 of 23
चिरंजीवी (फाइल फोटो)
चिरंजीवी
टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी ने आंध्र प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' पार्टी बनाकर राजनीति में प्रवेश किया था। 2009 के आंध्र प्रदेश चुनावों में चिरंजीवी ने अपने पैतृक स्थानों पलाकोल्लू और तिरुपति से चुनाव लड़ा था। बाद में उनकी प्रजा राज्यम पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गई। वो भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बने।
9 of 23
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
जया प्रदा
बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने तेलुगू देशम पार्टी से अपने राजनीति करियर की शुरूआत की थी। साल 2004 में जया प्रदा उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं और रामपुर से उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। जया प्रदा साल 2004 से लेकर 2014 तक सपा के टिकट पर रामपुर से सांसद भी रहीं। इसके बाद जया ने आरएलडी जॉइन कर ली और 2014 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर से उम्मीदवारी पेश की। हालांकि, वो इस सीट से जीत नहीं पाईं। इसके बाद वो 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं, लेकिन इस बार भी उन्हें जीत नहीं मिली
10 of 23
गोविंदा
गोविंदा
बॉलीवुड के नंबर 1 अभिनेता गोविंदा ने मुंबई की नॉर्थ सीट से कांग्रेस की टिकट पर साल 2004 में चुनाव लड़ा था। वो साल 2008 तक सांसद रहे, लेकिन उन्होंने बाद में संसद से इस्तीफा दे दिया।
11 of 23
एस एस राजेंद्रन
- फोटो : Instagram
एस एस राजेंद्रन
राजेंद्रन पहले ऐसे तमिल अभिनेता थे जिन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। वो डीएमके पार्टी के फाउंडिंग मेंबर थे।
12 of 23
Isha Koppikar
- फोटो : Social Media
ईशा कोप्पिकर
हिंदी सिनेमा में खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने 27 जनवरी 2019 में राजनीति सफर की शुरूआत की। केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। वो बीजेपी की कामकाजी अध्यक्ष के रुप में नियुक्त हुईं।
13 of 23
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी देओल
अपने अभिनय से गदर मचाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी की तरह राजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने बीजेपी का हाथ थामा और गुरदासपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे।
14 of 23
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
नुसरत जहां
नुसरत फिल्मों से राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। लोकसभा में अपने भाषणों के चलते सुर्खियों में रहने वाली नुसरत बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से 2019 में चुनाव लड़ी थीं। नुसरत जहां त्रिणमूल कांग्रेस की सांसद हैं।
15 of 23
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : PTI
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का हाथ थामा था लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वो शिवसेना पार्टी में शामिल हो गईं थीं। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उर्मिला को अपना उम्मीदवार चुना था, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
16 of 23
जयललिता
जयललिता
जयललिता ने तमिल, तेलुगू, हिंदी फिल्मों में काम किया था। सफल फिल्मी करियर बनाने के बाद जयललिता ने 1982 भारतीय राजनीति में प्रवेश किया। वो दक्षिण भारतीय राजनैतिक दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की महासचिव थीं। इससे पहले वो 1991 से 96, 2001 में, 2002 से 2002 से 2006 तक 2011 से 2014 तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं थीं।
17 of 23
एमजीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
एमजीआर
दक्षिण सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक एम जी रामचंद्रन जिन्हें एमजीआर भी कहते थे, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले अभिनेता थे। पर्दे पर उनकी जोड़ी जयललिता के साथ काफी हिट थी वहीं राजनीति में भी दोनों का दमखम देखने को मिला था। तमिल फिल्मों में धमाल मचाने वाले एमजीआर ने बाद में राजनीति में प्रवेश किया और तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। एमजीआर एआईडीएमके पार्टी का संस्थापक थे।
18 of 23
सुनील दत्त
- फोटो : file photo
सुनील दत्त
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील दत्त ने भी 1984 में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीता और सांसद बने। मनमोहन सिंह की सरकार में वो साल 2004 से 2005 तक खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री थे।
छोटे पर्दे की आदर्श बहू का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी ने साल 2003 में राजनीति में प्रवेश किया। वो बीजेपी पार्टी में शामिल हुईं। वो गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गई। साल 2010 में जब नितिन गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो स्मृति ईरानी को पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चे की कमान दे दी गई। आज स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्री हैं। इससे पूर्व वो मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुकी हैं।
20 of 23
पवन कल्याण
- फोटो : ANI
पवन कल्याण
चिंरजीवी के छोटे भाई और तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने भी राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने साल 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना कर राजनीति में एंट्री की थी। गुगल के अनुसार अपने राजनीतिक करियर के दौरान वो सबसे सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय हस्ती थे।
21 of 23
विजयकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
विजयकांत
तमिल सिनेमा के मशहूर कलाकार विजयकांत ने साल 2005 में मदुरई में अपनी राजनैतिक पार्टी देसीय मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की थी। इनकी पार्टी ने साल 2006 में हुए विधानसभा चुनानों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा जिनमें केवल विजयकांत को सफलता मिली थी।साल 2011 में अप्रैल में हुए चुनावों में अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ गठबंधन सरकार का निर्माण कर 41 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा जिनमें 29 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी।
22 of 23
divya-spandan
राम्या
अपने स्टेज नाम से मशहूर राम्या यानी दिव्या स्पंदना कन्नड़ फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली राम्या ने साल 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रुप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था।
दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड फिल्मो के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने 21 फरवरी 2018 को मक्कल निधि मैयम पार्टी की स्थापना की थी। इसके साथ ही उनकी राजनीति में एंट्री हुई थी। उनकी पार्टी ने एक जनता के लिए मोबाइल विह्सलब्लोअर अपलीकेशन लॉन्च किया जिसका नाम मैयम व्हिसल है। हासन कोयम्बटूर से चुनाव लड़ने वाले हैं।