फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से अमिताभ बच्चन तक: अपनी फिल्मों को हिट बनाने के लिए किया था इस जादुई तकनीक का इस्तेमाल

Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में सितारे अपनी अपने किरदार को शानदार बनाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। यहां तक कि वह अपने किरदार में ढलने के लिए उन किरदारों जैसी दिनचर्या तक बना लेते हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे फिल्मों के अनुसार अपने किरदारों के लिए अलग तरह के मेकअप का भी सहारा लेते हैं। कभी जिम में घंटो मेहनत करके तो कभी मेकअप का इस्तेमाल करके वो कुछ ऐसे अंदाज में सामने आते हैं कि जनता उन्हें देखकर चौंक जाती है। इस कमाल के मेकअप को प्रोस्थेटिक मेकअप कहा जाता है और हमें यकीन है कि इस मेकअप को अपनाने के बाद खुद ये स्टार्स भी अपने आपको पहचान नहीं पाते होंगे। इस प्रोस्थेटिक मेकअप की शुरुआत अभी नहीं बल्कि कई साल पहले ही शुरू हो गई थी। दीपिका पादुकोण से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, ऋषि कपूर जैसे एक्टर्स ने भी इस मेकअप की मदद से अपने करियर भी कई चैलेंजिंग रोल किए हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप एक टेकनीक है जिसके सहारे कॉस्मेटिक अफेक्ट दिए जाते हैं। इसमें सिलिकॉन रबर का काफी इस्तेमाल होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बनाते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' में अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म 'पा' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। बच्चे का किरदार करने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे। इस मेकअप को अपनाने के लिए अमिताभ को 4 घंटे लगते थे।
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख खान
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी अपनी फिल्म के लिए अलग तरह के मेकअप का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म फैन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था। 

4 of 8
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर
यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के बुजुर्ग बने थे। उनके मेकअप भी क्रेग गैनॉन ने किया था। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस मेकअप पर 2 करोड़ रूपये लगे थे।
विज्ञापन

5 of 8
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश भी फिल्म में मेकअप के द्वारा अपने लुक को पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का किरदार निभाया था। नील नितिन मुकेश इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। घंटों मेकअप करने उनके के बाद उनके लुक को तैयार किया था। फिल्म 'इंदु सरकार' साल 2017 में आई थी।
विज्ञापन

6 of 8
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण 
दीपिक पादुकोण ने हाल ही में फ़िल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू की है। यह फ़िल्म एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ से इंस्पायर है। इसके लिए दीपिका ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद ली है जिसे अपनाने में उन्हें रोज़ाना 3 से 4 घंटे लगते हैं और शूटिंग ख़त्म होने के बाद भी उन्हें कम से 2 घंटे लगते हैं इस मेकअप को उतारने के लिए। 'छपाक' अगले साल 20 जनवरी को रिलीज़ होगी।

विज्ञापन

7 of 8
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' में 300 साल के बुजुर्ग का रोल किया था। राजकुमार राव का इस फिल्म में लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था। फिल्म 'राब्ता' साल 2017 में आई थी। 
विज्ञापन

8 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म 'मॉम' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक अलग ही रूप में नजर आए थे। कम बालों के साथ, जॉ-लाइन पर भी प्रोस्थेटिक मेकअप का जादू दिखाई दे रहा था। एक बार में देखक नवाज को पहचानना मुश्किल था लेकिन, नवाज ने इस लुक के साथ किरदार को बखूबी से निभाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें