फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का डीपफेक वीडियो बनाने वाले शख्स को एक और झटका, अंतरिम जमानत से राहत नहीं

Thu, 11 Jul 2024 01:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को बीते दिनों झटका लगा। सुपरस्टार का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ। आरोपी शख्स ने कथित तौर पर यौन स्वास्थ्य से संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बच्चन के अश्लील डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर बनाए और पोस्ट किए। जांच-पड़ताल से मालूम हुआ कि इसके पीछे उत्तराखंड स्थित एक आयुर्वेद कंपनी के मालिक का हाथ है। इसके बाद आरोपी अभिजीत पाटिल ने पूर्व जमानत याचिका दायर की। हालांकि, कोर्ट ने पाटिल की याचिका खारिज कर दी है और उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषिकेश में आयुर्वेद दवा कंपनी चलाने वाले अभिजीत पाटिल की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश वीएम पथाडे ने खारिज कर दी। मामले में विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पाटिल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोप निराधार, झूठे और मनगढ़ंत थे और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने अभिजीत पाटिल की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि साइबर अपराधी सोचते हैं कि भले ही वे मशहूर हस्तियों और अभिनेताओं की पहचान चुरा लें और फर्जी अश्लील वीडियो बना लें, लेकिन उन्हें आसानी से जमानत मिल जाएगी। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इससे उनका हौसला बढ़ रहा था।

Kakuda Screening: 'काकुड़ा' की स्क्रीनिंग में पति जहीर संग पहुंचीं सोनाक्षी, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विशेष लोक अभियोजक इकबाल सोलकर ने कहा, 'अगर आरोपी को गिरफ्तारी से सुरक्षा मिली तो जांच में बाधा आएगी।' अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि अश्लील वीडियो ने दुनिया भर में बच्चन की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद न्यायाधीश ने पाटिल की याचिका खारिज कर दी।

Fly Me To The Moon Review: स्कारलेट जोहानसन की ऑस्कर विनिंग अदाकारी, सिनेमा के सॉफ्ट पॉवर का यही है असली सबक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी हो कि अमिताभ बच्चन की कानूनी टीम ने कई डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद 4 मई को मुंबई साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बिग बी को अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाटिल की कंपनी के उत्पादों का प्रचार करते हुए दिखाया गया था।

The UP Files: 'द यूपी फाइल्स' का नया पोस्टर जारी, मनोज जोशी अभिनीत फिल्म की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें