अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिल्म जगत से जुड़ा हुआ है। बिग बी तो सदी के महानायक कहे जाते हैं उनके अलावा जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन सभी फिल्म जगत का अहम हिस्सा हैं। हालांकि अमिताभ और जया बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन ऐसे परिवार से संबंध रखते हुए भी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। तो चलिए आज श्वेता बच्चन के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा काम करती हैं।