फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करने के लिए बिग-बी चार्ज करते हैं मोटी रकम, सीजन 14 के लिए ली इतनी फीस

Thu, 18 Aug 2022 01:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पहले सीजन से ही दर्शक काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि इसे कई सालों से प्रसारित किया जा रहा है। मौजूदा समय में इस शो के सीजन 14 का आगाज हो चुका है। शो में जैसे-जैसे प्रश्न बढ़ते जाते हैं, तो रकम भी बढ़ती चली जाती है और इसी के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल भी। अब तक इस शो से कई प्रतिभागी लाखों तो कई करोड़ों जीत चुके हैं लेकिन अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि 'केबीसी 14' के लिए बिग-बी ने कितनी फीस ली है।
विज्ञापन

2 of 4
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' अब तक का सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रसारित होने वाले शोज में से एक है। इस शो के हर सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते हैं और ये शो टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर रहता है। एक बार शाहरुख खान को इस शो का होस्ट बनाया गया था, हालांकि मेकर्स ने फिर से बिग-बी को वापस बुलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

3 of 4
KBC - फोटो : TWITTER- @SrBachchan
अब तक केबीसी के सीजन 13 आ चुके हैं और ये 14वां सीजन चल रहा है। बात करें पहले सीजन की तो जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने इसके लिए एक करोड़ चार्ज किए थे वहीं दूसरे में उन्होंने फीस बढ़कर दो गुना कर दी थी, लेकिन सीजन 4 के लिए बिग-बी ने अपनी फीस को एक बार फिर कम किया और 1 करोड़ में ही शो को होस्ट किया था। वहीं सीजन सात आते-आते अमिताभ बच्चन ने अपनी फीस को बढ़ाकर 7 करोड़ तक कर दिया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 के लिए महानायक 7.5 करोड़ चार्ज कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इस बार देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में 75 लाख की राशि जोड़ी गई है जबकि जैकपॉट प्रश्न 7.5 करोड़ का कर दिया गया है। बात करें वर्क फ्रंट की तो अमिताभ बच्चन सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें