कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' हिंदी पट्टी में एक मिनी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म के शोज में इजाफा होने लगा है। 53 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' को अब 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है, जिसका फायदा इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा दिख रहा है। 13 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बुधवार को लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई 24.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।