अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का शहंशाह कहा जाता है । बिग बी को बॉलीवुड में 50 साल हो गए हैं । वो पहले ऐसे एक्टर हैं जो इतने सालों फिल्मों में काम कर रहे हैं । इन 50 सालों के बीच आपने कभी अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन के बारे में नहीं सुना होगा । इसलिए आज हम आपको अजिताभ के बारे में बताते हैं । अजिताभा अपने बड़े भाई अमिताभ से 5 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ अन्य सेलेब्रिटीज के भाई-बहन से थोड़े अलग हैं जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं आखिर कहां हैं अजिताभ और इन दिनों क्या कर रहे हैं। 72 साल के अजिताभ बच्चन भारत के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इससे पहले वो 15 साल तक लंदन में रहकर बिजनेस करते थे।
विज्ञापन
3 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ की शादी रमोला से हुई है। जो एक बिजनेस वुमेन और सोशलाइट हैं। लंदन में उन्हें पार्टियों की शान कहा जाता था। साल 2007 में जब उनकी मां तेजी बच्चन का निधन हो गया, इसके बाद वो भारत आकर शिफ्ट हो गए। अजिताभ और रमोला के चार बच्चे हैं।
4 of 7
ajitabh bachchan
बेटा भीम और तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता और नैना हैं। नैना ने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी की थी। भीम पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं और न्यूयॉर्क में रहते थे। कुछ साल पहले ही वो इंडिया शिफ्ट हुए हैं। वहीं बेटी नम्रता एक आर्टिस्ट हैं। वो मुंबई और दिल्ली में अपनी पेंटिंग्स की एग्जिबीशन लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ajitabh bachchan
अजिताभ का पूरा परिवार लाइम लाइट से दूर रहता है। अमिताभ और अजिताभ सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे। दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। लेकिन दोनों में बेहद प्यार और दोस्ती का रिश्ता है। कमाई की बात करें तो अजिताभ भी अमिताभ से पीछे नहीं हैं। लंदन में रहकर उन्होंने खूब नाम और पैसा कमाया।
विज्ञापन
6 of 7
ajitabh bachchan
अब भारत में भी वो बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। अजिताभ और उनकी पत्नी रमोला अमिताभ की सभी फिल्में देखते हैं। शोले और दीवार उनकी फेवरेट हैं। एक इंटरव्यू में अजिताभ की पत्नी रमोला ने कहा था,'जब भी अमिताभ और हमारा परिवार मिलता है तो हम खूब एंज्वॉय करते हैं। अमिताभ घर पर सभी के साथ हंसी-मजाक करते हैं।'
इसी तरह अमिताभ और अजिताभ के बच्चे भी हमेशा कॉन्टैक्ट में रहते हैं। सभी एक-दूसरे के काम को सराहते हैं। अजिताभ की पत्नी रमोला लंदन में काफी सक्सेसफुल लेडी हैं। उन्हें साल 2014 में एशियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।