फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की थी अपील, एक दिन के लिए रुक गई थी जंग

Tue, 11 Oct 2022 11:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय और एंग्री यंग मैन वाली छवि से सभी के दिल में जगह बनाने वाले अमिताभ देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय और एंग्री यंग मैन वाली छवि से सभी के दिल में जगह बनाने वाले अमिताभ देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता के जीवन में कई ऐसे वाक्ये हुए हैं, जो खुद इस बात को साबित करते हैं। 11 अक्तूबर 1942 को जन्मे बिग बी आज 80 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर हम 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बता रहे हैं अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़े कई अनसुने और हैरान करने वाले किस्से और कहानियों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media
अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर  बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बानगी दुनियाभर में देखने को मिली है। इस बात का एक नमूना अफगानिस्तान में देखने को मिला, जब अभिनेता के लिए जंग तक रोक दी गई थी। बात उस समय की है जब एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी फिल्म ‘खुदागवाह’ की शूटिंग अफगानिस्तान पहुंचे थे। अभिनेता जब शूटिंग के लिए वहां पहुंचने वाले थे तब वहां मुजाहिदीन की लड़ाई चल रही थी। ऐसे में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह की बेटी ने अपने पिता से एक खास अपील की थी।

Brahmastra: देव के किरदार पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में चेहरा दिखाने वाले थे लेकिन...
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन के आने की खबर सुनते ही राष्ट्रपति की बेटी ने अपने पिता से गुजारिश की कि वह मुजाहिदीन से अपील करें कि वह एक दिन के लिए अपनी लड़ाई रोक दें। दरअसल, नजीबुल्लाह की बेटी चाहती थीं कि जब अभिनेता  अफगनिस्तान आए, तो वह वहां के शहर घूम सकें। ऐसे में अपनी बेटी की इस इच्छा पूरी करने के लिए मुदाहिदीन से जंग रोकने की अपील की थी। मुजाहिदीन भी अमिताभ बच्चन के फैन थे। इसलिए उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए लड़ाई को एक दिन रोक दिया था। 


Drishyam 2: रिलीज से पहले 'दृश्यम 2' के मेकर्स ने दी लोगों को बड़ी सौगात, इस तरह आधे दाम पर देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Social media

इस वाक्ये को खुद अभिनेता सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया था। उन्होंने बताया था कि राष्ट्रपति नजीबुल्लाह हिंदी फिल्मों के फैन थे और उन्हें वहां शाही सम्मान भी दिया गया था। अमिताभ ने यह भी बताया था कि, “जब वह लोग वहां पहुंचे तो कबीले के नेता उन्हें गोद में उठाकर अंदर लेकर गए क्योंकि उनके यहां ऐसी परंपरा थी कि मेहमान के पैर जमीन पर नहीं पड़ने चाहिए। उस दौरान राष्ट्रपति नजीब ने अभिनेता को राष्ट्रपति भवन बुलाकर ऑर्डर ऑफ अफगानिस्तान से भी नवाजा था।


Gandhi Talks: विजय सेतुपति की नई फिल्म का हुआ एलान, बिन कुछ कहे ही गंभीर मुद्दे को उजागर करेगी ‘गांधी टॉक्स’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें