बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी शानदार अदाकारी की वजह से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अनोखे के लिए मशहूर अमिताभ ने कई हिट सुपरहिट फिल्में की हैं। अभिनेता ने पर्दे पर कई किरदारों को निभाया है और इन सभी किरदारों के जरिए उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की हैं। अमिताभ के इन्हीं किरदारों में से एक उनके पिता का किरदार भी फिल्मी दुनिया में काफी मशहूर रहा है। अमिताभ बच्चन फिल्मों में अक्सर सख्त पिता की भूमिका में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में बॉलीवुड के अलग-अलग अभिनेताओं के पिता का किरदार निभा चुके हैं। तो चलिए बिग बी के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके ऑनस्क्रीन बेटों के बारे में...