बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय और एंग्री यंग मैन वाली छवि से सभी के दिल में जगह बनाने वाले अमिताभ देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता के जीवन में कई ऐसे वाक्ये हुए हैं, जो खुद इस बात को साबित करते हैं। 11 अक्तूबर 1942 को जन्मे बिग बी आज 80 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर हम 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बता रहे हैं अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़े कई अनसुने और हैरान करने वाले किस्से और कहानियों के बारे में...