फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने सरेआम किया जया बच्चन को किस, जमकर वायरल हुआ था वीडियो

Sun, 02 Oct 2022 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, हिंदी फिल्मों का एक ऐसा सितारा जिन्हें महानायक, बिग बी, शहंशाह जैसे नामों से भी जाना जाता है। पांच दशक से अधिक के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिटनेस के मामले में वह आज के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। हाल ही में उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' में एक्शन करते देखा गया था। बिग बी जल्द ही 80 साल के होने वाले हैं। 11 अक्टूबर को वह अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Bollywood Gossips: जब एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे आमिर खान, चेहरे पर जम गई थी खून और गंदगी की परत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने साल 1973 में शादी कर ली थी। फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद दोनों लंदन में इसकी कामयाबी का जश्न मनाने चाहते थे लेकिन जैसी यह बात बिग के पिता हरिवंश राय बच्चन को पता चली तो वह अपने बेटे पर नाराज हो गए। उन्होंने अमिताभ से साफतौर पर कह दिया कि अगर साथ जाना है तो शादी करके ही जाना पड़ेगा। फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली और इसके अगले दिन विदेश रवाना हो गए।

Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद अमिताभ का नाम रेखा से जोड़ा गया। बॉलीवुड के गलियारों में जबरदस्त चर्चा थी कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। ऐसे में जया एक बार घर पर रेखा को खाने पर बुलाया और उन्हें साफतौर पर बता दिया कि अमिताभ  से दूर रहने में उनकी भलाई है।

Bigg Boss 16: साजिद खान का समर्थन करने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने कहा- फेकनाज
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2014 में तीनों से जुड़ा किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। आज से तकरीबन आठ साल पहले एक अवॉर्ड समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन ने सबके सामने अपनी पत्नी को किस कर दिया था। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के साथ रेखा भी चौंक गई थीं। इसका वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। वीडियो में अमिताभ अवॉर्ड लेने के बाद वापस सोफे पर आकर बैठते हैं। जया उन्हें बधाई देने के लिए जैसे ही आगे बढ़ती हैं, बिग बी मुस्कुराते हुए उन्हें लिप किस कर लेते हैं। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक भी यह सब देखकर थोड़ा असहज हो जाते हैं।

Parineeti Chopra: कैमरे के सामने बोल्ड हुईं परिणीति चोपड़ा, बिकिनी फोटोशूट से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें