फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 70 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करते थे बिग बी, इन अभिनेताओं के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्म

Sat, 08 Oct 2022 11:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं। उम्र में इस पड़ाव में भी वह एक्टिंग की दुनिया में उतने ही सक्रिय हैं जिनता आजकल के नौजवान कलाकार हैं। अभी भी फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज हम आपको एक्टर की 70 के दशक की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दूसरे कलाकारों के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
Amitabh Bachchan: ज्योतिष में गहरा विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
साल 1969 से फिल्मों में कदम रखने वाले अमिताभ ने दो साल बाद बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया। फिल्म का नाम आनंद था। इस फिल्म में अमिताभ एक डॉक्टर की भूमिका थे। आनंद में भले ही वह सहायक अभिनेता थे, लेकिन लोगों को उनका काम काफी पसंद आया था। दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों एक्टर एक साथ फिल्म नमक हराम में नजर आए। इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी खूब जमी।
GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन कहलाने वाले धर्मेंद्र के साथ भी अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। 70 के दशक में दोनों ने कई यादगार फिल्में दीं। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'शोले' में दोनों कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद दोनों एक साथ ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म चुपके चुपके में नजर आए। इस फिल्म में भी दोनों का कॉमिक अंदाज लोगों का बहुत भाया। 
PS-1 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, देशभर में किया इतना कारोबार

4 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शशि कपूर
70 के दशक में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर ने भी खूब काम किया। दोनों की जोड़ी सबसे पहले फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में नजर आई। यह फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों ने 1975 की सुपरहिट फिल्म 'दीवार' में साथ काम  किया। इस फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग 'मेरे पास मां है' आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इसके बाद दोनों ने साल 1976 में कभी कभी, 1978 में त्रिशूल और 1979 में काला पत्थर में स्क्रीन स्पेस शेयर किया।
Godfather BoxOffice Collection: चौथे दिन गॉडफादर की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का बिजनेस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विनोद खन्ना
विनाद खन्ना को 70 के दशक में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार किया जाता था। उन्होंने भी बिग बी के साथ काफी काम किया है। साल 1971 में रेशमा और शेरा, 1975 में जमीर, 1976 में हेरा फेरी, 1977 में खून पसीना, अमर अकबर एंथोनी और परवरिश, 1978 में मुकद्दर का सिकंदर में दोनों अभिनेता एक साथ नजर आए। इनमें से ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। 
Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें