मेगास्टार के नाम से मशहूर एक्टर चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी कम दर्ज किए गए हैं। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार सुस्त रही। लेकिन फिल्म में चौथे दिन सभी चौंकाते हुए कमाई में उछाल दर्ज किया है। आइए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया। Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार
विज्ञापन
2 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी और सलमान खान जैसे सितारों की उपस्थिति के बाद भी यह फिल्म अब तक काफी कम कमाई कर सकी है। हालांकि तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 51.30 करोड़ रुपये हो गई है। इतने बड़े स्टार कास्ट के बाद भी फिल्म के इस तरह के कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं। Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
3 of 4
सलमान खान, चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 8.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार को 11.95 करोड़ और बुधवार यानी ओपनिंग डे पर 20.20 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा और और सत्यदेव कांचराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। यह मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल दिखे थे। मूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। Filmy Wrap: आदिपुरुष पर भड़के रामायण के ‘राम’ और सामने आया हाउसफुल 5 से जुड़ा अपडेट, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें