अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने जब से पान मसाला का विज्ञापन किया था, उसके बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया था, हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन ने खुद इस विज्ञापन को करने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था- 'मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है।'