फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: 12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद बिग बी को मिला था ‘फ्लॉप हीरो’ का तमगा, फिर ऐसे बने शहंशाह

Tue, 11 Oct 2022 01:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आज इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों की लिस्ट में लिया जाता है। अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय और एक एंग्री यंग मैन वाली इमेज से लोगों का दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिनेता की 12 फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हुई थी और उन्हें फ्लॉप हीरो का तमगा मिल गया था। अभिनेता आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आप तक उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से पहुंचा रहे हैं। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको बताते हैं फ्लॉप हीरो से बॉलीवुड के शहंशाह बनने तक के सफर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने 1969 में सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पहली ही फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद सफलता का स्वाद चखने के लिए अमिताभ बच्चन को काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा। सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ को कई फिल्में लेकिन कोई भी उनकी किस्मत को चमकाने में सफल साबित नहीं हो रही थी। लगातार उन्होंने 12 फ्लॉप फिल्में दीं, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मानों सफलता ने उनसे मुंह मोड़ लिया है।

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक के बॉक्स ऑफिस पर पिछले 10 साल रहे फीके, 20 फिल्मों में से सिर्फ तीन रहीं हिट
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन असफल साबित हो रहे थे और दूसरी ओर उनके साथ ही पर्दे पर काम करने के लिए कोई भी हीरोइन नहीं मिल रही थीं। लेकिन 1969 को सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने वाले अमिताभ बच्चन की किस्मत 1973 में आई फिल्म जंजीर ने पलट दी। हालांकि इससे पहले फ्लॉप फिल्में देने की वजह से उस जमाने की तमाम हीरोइन अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से इनकार कर चुकी थी, जिसके बाद जंजीर फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए जया बच्चन राजी हुई थीं।

Amitabh Bachchan: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाली इमेज को सभी ने पसंद किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन उन 12 फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से अमिताभ बच्चन काफी मायूस हो गए थे और उन्होंने ये तक कह दिया था कि अगर जंजीर भी सफल साबित नहीं हुई तो वह इलाहाबाद वापस चले जाएंगे। लेकिन ऐसे नहीं हुआ और फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।

Amitabh Bachchan: राज कपूर ने की थी अमिताभ के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन बाद ही सच हुई बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें