फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: बिग बी के लिए बेहद खास है लेटे हनुमान जी का ये मंदिर, जानिए क्यों हर साल लगाते हैं अर्जी

Tue, 11 Oct 2022 09:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म जगत का एक ऐसा नाम और शख्सियत हैं कि इनके बारे में यदि लिखने बैठा जाए तो किताब भी कम पड़ जाए। फिल्म जगत में बिग बी आज जिस मुकाम पर हैं, इससे पहले शायद ही कोई रहा हो। यही वजह है कि उनको सदी का महानायक कहा जाता है। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट के बाद घर बैठ जाते हैं, बिग बी उस उम्र में भी एक युवा की तरह स्फूर्ति से काम करते हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको बताने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन की धर्म और भगवान में आस्था के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए जाते रहते हैं। हालांकि एक बार अपने व्लॉग में अमिताभ ने लिखा था कि जब भी वह मंदिर दर्शने के लिए जाते हैं, उस समय वह किसी भी मीडियाकर्मी को अपने दौरे की रिपोर्टिंग के लिए न्योता नहीं देते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि धार्मिक होने उनका हक है और वह नहीं चाहते कि कोई भी इसपर सवाल उठाए। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से पहले और शादी के बाद उनको कई बार सिद्धिविनायक मंदिर नंगे पैर जाते हुए भी देखा गया है।

Amitabh Bachchan: सिर्फ देवनागरी में स्क्रिप्ट पढ़ना पसंद करते हैं बिग बी, रोमन में हो तो फाड़कर फेंक देते हैं

 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि सदी के महानायक हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। दरअसल प्रयागराज के संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर में बिग बी की गहरी आस्था है। हर साल उनका प्रतिनिधि मुंबई से प्रयागराज आता है और इस मंदिर में पूजा-अर्चना करवाता है। इस तरह से बिग बी इस हनुमान मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। वह अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन के साथ बचपन में वह इस मंदिर में हर शनिवार और मंगलवार आते थे। साथ में उनके छोटे भाई अजिताभ भी होते थे।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में बिग बी की गहरी आस्था के पीछे एक किस्सा है कि साल 1982 में जब कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ घायल हो गए थे और उनकी तबियत बिगड़ गई थी, तब बिग बी के पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन ने इस मंदिर में पूजा-पाठ करवाई थी। यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन हवन करते समय ही पता चला था कि अमिताभ अब ठीक हो गए हैं। इस घटना के बाद से ही अमिताभ बच्चन की इस मंदिर और बजरंगीबली के प्रति आस्था और अधिक बढ़ गई और हर साल वह यहां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहे हैं। अमिताभ के भाई अजिताभ ने भी मंदिर में 51 किलो का पीतल का घंटा लगवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें