अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
मिस वर्ल्ड के बाद से ही कंपनी के दिवालिया होने का सफर शुरू हो गया था। इस इवेंट से कोई कमाई तो नहीं हुई, लेकिन बिग बी पर कर्ज तले दब गए थे। एबीसीएल का लक्ष्य था हजार करोड़ की कंपनी बनने का, लेकिन इस बैनर की पहली फिल्म ही बुरी तरह पिट गई और बाद की फिल्में भी कुछ कमाल नहीं कर पाई। उनकी कंपनी के खिलाफ कई कानूनी मामले चल रहे थे। यहां तक कि लोन वसूली के लिए बैंक ने उन्हें कई नोटिस भेजे थे, और तो और बिग बी को अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’तक गिरवी रखना पड़ा था।