अगले महीने की 11 तारीख को 80 साल के होने जा रहे अमिताभ बच्चन ने यहां अपनी नई फिल्म 'गुडबाय' के ट्रेलर पर अपने लगातार काम करते रहने के राज का खुलासा किया। वह बोले, 'काम मिल रहा है, इससे संतुष्टि है। लेकिन जो काम मिल रहा है उससे संतुष्टि कभी नहीं मिलती है और काम से संतुष्टि मिलनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि, ऐसा हुआ तो सीखने का अवसर कम हो जाता है। मैं आज भी बहुत कुछ सीख रहा हूं।'