फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स...' के निर्माता-निर्देशक से नाराज हैं अमिताभ बच्चन, 'नहीं थे फिल्म के लिए तैयार फिर भी...'

Tue, 04 Dec 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि अमिताभ बच्चन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बॉक्स ऑफिस हश्र से निराश और नाराज हैं। भले ही आमिर खान ने फिल्म की नाकामी अपने जिम्मे ली और अमिताभ ने भी कहा कि दर्शकों-समीक्षकों की राय की कद्र करते हैं, इसके बावजूद बिग बी निर्माता-निर्देशक से नाराज हैं।
विज्ञापन

2 of 5
thugs
बताया जाता है कि बिग भी यह फिल्म करने के लिए उत्साहित नहीं थे परंतु निर्माता लगातार अनुरोध करते रहे। अंतत: उन्हें मानना पड़ा। पहले उन्होंने स्क्रिप्ट की कमियों पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं अमिताभ अपने किरदार के वस्त्रों को लेकर भी असहज थे और एक्शन सीन करना स्वास्थ्य के लिए चुनौती थी। फिर भी उन्होंने रोल किया। अमिताभ निराश हैं कि इस उम्र में ठग्स के लिए जो मुश्किलें उठाईं, उनका अच्छा नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

3 of 5
thugs of hindostan
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने आपनिंग डे पर 52 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन निगेटिव रिएक्शन की वजह से अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई और धीरे-धीरे फिल्म धूल चाटने को मजबूर हो गई। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को खूब ट्रोल किया गया था जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। बता दें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

4 of 5
brahmastra
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म अब मार्च 2019 में रिलीज होगी। निर्देशक सुजॉय घोष की 'बदला'। इसमें उनका सशक्त रोल है। साल के अंत में वह रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Brahmastra
करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' उनकी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह पहली बार है, जब किसी फिल्म में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन एक साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और फिल्म में मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें