फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और उसके बाद पीड़िता के अपमान की कहानी कहता 'पिंक' का ट्रेलर

Wed, 10 Aug 2016 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : yout tube
'तीन लड़कियां साथ मे रहेंगी, रात में घूमेंगी तो फिर फिसल जाएगी किसी की नीयत, किसी का भरोसा थोड़े ही है'? रेप की किसी भी घटना के बाद इस तरह की बातें कहीं भी गली-नुक्कड़ पर सुनने को मिल जाएगी। ऐसे लोगों की कमी नहीं जो लड़की के चरित्र पर सवाल उठाएंगे और पीड़िता को ही ज़लील करने की कोशिश की जाएगी। कुछ ऐसी ही कहानी है पिंक की।
विज्ञापन

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

2 of 7
- फोटो : yout tube
पीकू जैसी फिल्म बनाकर हर ओर से तारीफें बटोर चुके सुजीत सरकार अपनी नई फिल्म 'पिंक' के साथ आए हैं। उनकी फिल्म पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपनी तरह से जिंदगी जीना चाहती हैं लेकिन एक हादसा सबकुछ बदल देता है। ना सिर्फ उनके शरीर के साथ खेला जाता है बल्कि समाज उन्हें 'कुलटा' का नाम भी देता है।
विज्ञापन

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

3 of 7
- फोटो : yout tube
सुजीत सरकार की 'पिंक' के ट्रेलर से साफ है कि ये एक ऐसी कहानी है जो हर उस लड़की की कहानी लगती है जिसके साथ रेप जैसा हादसा हो जाए और वो कोर्ट से इंसाफ की मांग करे। एक रेप पीड़िता को किस तरह के सवालों का सामना कोर्ट में करना पड़ता है, ये भी ट्रेलर में दिखाया गया है।

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

4 of 7
- फोटो : youtube
'पिंक' में अमिताभ बच्चन वकील को रोल में नजर आ रहे हैं, एक सीन में वो तापसी पन्नू से सवाल कर रहे हैं 'मिस अरोरा, जवाब दीजिए आप वर्जिन हैं कि नहीं? वहीं अदालत के एक दूसरे सीन में अमिताभ तापसी के चरित्र पर सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

5 of 7
- फोटो : yout tube
इतना ही नहीं, एक सीन में अमिताभ बच्चन अदालत के कटघरे में खड़ी तापसी से सवाल कर रहे हैं कि उस रात आपने ऐसा क्या इशारा किया, जिससे ये महसूस हो कि आप सेक्स में इंट्रस्टिड नहीं हैं?
विज्ञापन

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

6 of 7
- फोटो : getty images
तापसी पन्नू का डायलॉग बेहद मार्मिक है, जिसमें वो कह रही हैं 'किसको अच्छा लगता है सर, कोई इस तरह से छुए, जबरदस्ती'। 'पिंक' का ट्रेलर काफी प्रभावी है। ट्रेलर के कई डायलॉग बेहद चुभने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि वो चाहते हैं समाज में कहीं भी रेप ना हो, हमारा समाज एक बालात्कार मुक्त समाज हो। पूरा ट्रेलर अगली स्लाइड में।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर मत हिलाइए मिस अरोरा, बताइए आप वर्जिन हैं कि नहीं?

7 of 7
- फोटो : yout tube
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली 'पिंक' 16 सितंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें