फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखता है अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा', देखें INSIDE तस्वीरें

Thu, 28 May 2020 11:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 50 साल हो गए हैं। उन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है। पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से लेकर आज तक अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया। अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में एक से अधिक लग्जरी घर हैं। उन्हीं में से एक है जलसा। तो चलिए आपको दिखाते हैं जलसा की INSIDE तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : instagram

अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के लिविंग रूम की है। इस तस्वीर में शानदार सोफा, तरह- तरह के पेड़ और बेहद शानदार इंटीरियर नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : instagram
यह घर के बेडरूम की तस्वीर है। इस तस्वीर में भी काफी खूबसूरत इंटीरियर नजर आ रहा है। इसके साथ ही कमरे की लाइटिंग पर भी बहुत काम किया गया है। जो इसे और भी खूबसूरत बना रही है। अमिताभ का घर जलसा खासतौर पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

4 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। वहीं ये बंगले के हॉल की तस्वीर है। दीवारों पर शानदार पेंटिंग की गई है। इन तस्वीरों में बिग बी के घर की भव्यता साफ दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन

5 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
जलसा में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और नातिन आराध्या के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : instagram
अमिताभ के घर की तस्वीरों के इस कोने को आपने शायद पहले कई बार देखा होगा। यह दीवार फोटो फ्रेम्स से भरी हुई है। इस दीवार पर बिग बी के माता- पिता से लेकर उनके जिंदगी के अहम पलों की वह सभी तस्वीरें लगी हैं जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

हर रूम को डिफरेंट थीम पर सजाया गया है। ड्रॉइंग रूम से लिविंग एरिया तक सभी कमरों की सजावट बेहतरीन है। पहली तस्वीर में आप मंदिर देख सकते हैं। अमिताभ दिवाली के दिन यहां पूजा करते हैं और इसकी तस्वीरें भी वह सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

8 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था। अमिताभ बच्चन के घर में एक बड़ा गार्डन भी है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर की दीवारों को अलग-अलग थीम से सजाया है।

9 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन यहां बैठकर टीवी देखते हैं। तस्वीर में आप उन्हें जया बच्चन के साथ देख सकते हैं। वैसे बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

10 of 12
अमिताभ बच्चन का दफ्तर जनक - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार के पास मुंबई के जुहू इलाके में तीन बंगले हैं – जलसा, प्रतीक्षा और जनक। ये तीनों ही एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर हैं।

11 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
पहली तस्वीर में जहां आप बिग बी को आराध्या के साथ गार्डन में खेलते हुए देख सकते हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में अमिताभ रिकॉडिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
यह जलसा के बाहर की तस्वीर है। यहां रविवार को फैंस की भारी भीड़ होती है। हालांकि कोरोना की वजह से अमिताभ और उनके फैंस एक दूसरे से रूबरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें