फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: अमिताभ बच्चन ने मुकेश खन्ना पर लगाया कॉपी करने का आरोप, बोले- मैं किसी की नकल नहीं...

Sun, 12 Jan 2025 10:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन को अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने किसी की नकल नहीं की। 
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन की कॉपी करने के आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा  कि एक बात पर मीडिया ने उनकी छवि खराब की। इसका असर उनके करियर पर भी हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
परफ्यूम के विज्ञापन से शुरू हुई बात
यूट्यूब चैनल पर हिंदी रश से बात में मुकेश ने एक विज्ञापन को लेकर किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि एक विज्ञापन में उन्होंने परफ्यूम लगाना था, इससे महिलाएं अट्रेक्ट हो रही हैं। उन्हें मुझे घूरना था। एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि जब ये ऐड सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। उस व्यक्ति ने मुकेश को बताया कि वे अमिताभ बच्चन के साथ थे और बिग बी ने मुकेश को लेकर कुछ बातें कही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
मुकेश ने करियर को लेकर कही ये बात
मुकेश को उस व्यक्ति ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने मुकेश खन्ना को देखकर कहा था कि साला कॉपी करता है अगर मैं इसकी जगह होता तो मैं भी यह चीज करता। मुकेश ने कहा, मैंने उस व्यक्ति को कहा कि पागल है तू वो ऐसा बोलेंगे? मुकेश ने कहा, ये कमेंट मीडिया ने इस तरह से लिया कि मेरा करियर भी खराब हो गया। ऐसी बातों को कभी हवा नहीं देनी चाहिए। 

Venkatesh-Rana: वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती समेत परिवार पर केस दर्ज, होटल में तोड़फोड़ से जुड़ा है मामला

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्रकारों ने किए ऐसे सवाल
मुकेश ने कहा कि एक बार एक जर्नलिस्ट ने उनसे कहा कि क्या वाकई अमिताभ बच्चन ने उनका करियर खराब कर दिया है। मैंने इसके जवाब में तुरंत मना मना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने हुई मुकेश की बात
मुकेश ने कहा कि अमिताभ बच्चन से बातचीत की। उन्होंने बताया कि लंदन से भारत की फ्लाइट में साथ आने के दौरान हमने एक दूसरे से बात की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि महाभारत और शक्तिमान जैसे किरदार को बिग बी बहुत पसंद करते हैं। इस पर मुकेश ने कहा कि उन्होंने कम ही फिल्में कीं, क्योंकि कम ही शो उन्होंने साइन किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें