फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: नस कटने से पहले भी बिग बी के साथ हुए कई हादसे, इस एक्सिडेंट में तो मौत से जीती थी जंग

Sun, 23 Oct 2022 02:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। इतनी उम्र हो जाने का बाद भी अभिनेता खुद को किसी युवा एक्टर से कम नहीं समझते हैं। चाहे विपरीत परिस्थिति क्यों न हो बिग बी कभी भी घबराते नहीं हैं। वह हर कीमत पर अपना काम खत्म करके ही दम लेते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर वह अपने व्लॉग पर उनके साथ जुड़ी हर छोटी-बड़ी, अच्छी और बुरी घटनाओं का भी जिक्र करते हैं। हाल ही में अभिनेता के साथ केबीसी के सेट पर एक हादसा हो गया, जिसका उन्होंने व्लॉग में जिक्र किया है। हालांकि इससे पहले भी अमिताभ दो बार हादसों का शिकार हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
कट गई पैर की नस
हाल ही में अभिनेता ने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक दफा उनके साथ हादसा हो गया था और उनके पैर की नस कट गई थी। अपने व्लॉग में अमिताभ बताते हैं कि जूते में लगे मेटल के पीस से उनके बाएं पैर की नस कट गई थी। जब काफी खूब बहने लगा, तो डॉक्टर्स की टीम ने उनकी मदद की। समय पर ट्रीटमेंट मिला, तो उपचार हो गया। हालांकि, पैर में कुछ टांके आए। 

इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पटाखे से जला हाथ
एक बार दिवाली पर अमिताभ का हाथ पटाखे से जल गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने हाथ में रुमाल बांधकर फिल्म इंकलाब की शूटिंग की थी। या फिर एटीट्यूड शो करने के लिए हाथ जेब में डाल दिया, लेकिन काम नहीं बंद हुआ था। बाद में ये उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम
कुली के सेट पर हुआ हादसा
आज से करीब 40 साल पहले बेंगलुरू में फिल्म कुली की शूटिंग चल रही थी। यह एक फाइट सीन था। इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ के मुंह पर घूंसा मारना था और उन्हें टेबल के ऊपर गिरना था। बिग बी ने खुद इस एक्शन सीन की शूटिंग की। इस दौरान अमिताभ बच्चन के पेट की एक झिल्ली और छोटी आंत फट गई थी। जितने दिन अमिताभ अस्पताल में भर्ती रहे, लोग उनकी सलामती के लिए लगातार प्रार्थना करते रहे। फिल्म में हुए हादसे से बाद अमिताभ 61 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें