अमिताभ बच्चन की फिल्में
- फोटो : social media
साल 2018 से 2020 तक
बिग बी की साल 2018 में दो ऐसी फिल्में आईं, जिनका दर्शकों को काफी इंतजार था। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी '102 नॉट आउट', जिसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इसके बाद अमिताभ की दूसरी फिल्म आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' थी, जिसे विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया था। 200 से 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म से समीक्षकों से लेकर दर्शकों क बहुत उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 2019 में अमिताभ बच्चन ने सुजॉय घोष निर्देशित 'बदला' में लीड रोल निभाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद अमिताभ इसी साल साउथ फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। 200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। 2020 में बिग बी शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'गुलाबो सिताबो' में दिखाई दिए, जिसमें उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना थे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही थी।