जिम और चहलकदमी
अमिताभ बच्चन सुबह जल्दी उठने वालो लोगों में से हैं। वह नियमित वर्कआउट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन सुबह नियमित रूप से जिम जाते हैं और इससे पहले वह 20 मिनट की चहलकदमी करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए अमिताभ बच्चन ऐसा करते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखने के लिए योगा भी करते हैं। अमिताभ बच्चन इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि वे भरपूर नींद लें। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी नौ घंटे की नींद लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड महामारी के बाद तो बिग बी ने रात को जल्दी सोने की आदत डाली है। अपने ब्लॉग में भी अमिताभ बच्चन यह खुलासा कर चुके हैं कि वह नियमित रूप से प्राणायम और कुछ अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं।
80 साल-80 किस्से: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन
धूम्रपान और अल्कोहल से दूरी
फिल्मों में भले ही अमिताभ बच्चन को धूम्रपान करते देखा गया हो, लेकिन रियल लाइफ में वह इससे कोसों दूर रहते हैं। इसके अलावा वह अल्कोहल से भी दूरी बरतते हैं। यहां तक कि बिग बी चाय और कॉफी का भी सेवन नहीं करते। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन मिठाइयों से भी दूर रहते हैं। वह केक, पेस्ट्री के अलावा भारतीय मिठाइयों का भी सेवन नहीं करते। यह बात किसी को भी हैरान कर सकती है, लेकिन अपनी बेहतर सेहत के लिए बिग बी ऐसा करते हैं।
80 साल-80 किस्से: 80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में
लेते हैं संतुलित आहार
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन कभी नॉनवेज फूड के शौकीन थे, लेकिन अब वह शुद्ध शाकाहारी हैं। वह सेहतमंद रहने के लिए बैलेंस डाइट रुटीन फॉलो करते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी डाइट में नारियल पानी, तुलसी पत्ता, प्रोटीन ड्रिंक्स, आंवला, पनीर भुर्जी, पालक, सूप, सलाद शामिल करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी नाश्ते में पनीर भुर्जी और दूध लेना पसंद करते हैं। नाश्ते के बाद और लंच से पहले वह नारियल पानी, आंवला जूस, केले, छुआरे, तुलसी पत्ता, बादाम आदि लेना पसंद करते हैं। लंच में वह चपाती, सब्जी और दाल लेना पसंद करते हैं। वहीं, डिनर वह हल्का रखते हैं। डिनर में वह अधिकतर सूप लेना ही पसंद करते हैं।
80 साल-80 किस्से: विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला