अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन लगातार सक्रिय हैं। चाहे ट्विटर पर फैंस से जुड़े रहना हो या फिर ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना हो, अमिताभ अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभी तक के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने लिखा कि 'रात का अंधेरा है और ठंडे कमरे की कपकपाहट है। मैं गाता हूं। आंखें बंद हैं और सोने की कोशिश जारी है। यहां आस पास कोई नहीं है।'