फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से खेत जुतवा रहे किसान की हालत देखकर पिघला सोनू सूद का दिल, किया ये एलान

Sun, 26 Jul 2020 04:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में जब से लॉकडाउन लगा है तब से अब तक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद हजारों- लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बीते दिनों लॉकडाउन की मार झेल रहे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। अब वह अन्य तरीके से भी आर्थिक रूप से कमजोर और परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अब एक किसान की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटियों के साथ खेत जोतता किसान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक किसान और उसके परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसान अपनी दो बेटियों की मदद से खेत जोतता नजर रहा है। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही हैं। वीडियो में लड़कियां जिस मेहनत से खेत को जोत रही हैं, उसके देखने के बाद किसी का भी दिल पिघल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
किसान का यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है। इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने तुरंत किसान के परिवार की मदद करने का फैसला किया और उसको दो बैल देने की बात कही है। सोनू सूद ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दी है और मदद की घोषणा की है। 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिख, 'कल सुबह से दो बैल इसके खेत जोतेंगे। किसान हमारे देश का गौरव है। इन बच्चियों को पढ़ने दें।' सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में सोनू सूद ने माउंटेनमैन के नाम से पहचाने जाने वाले दशरथ मांझी के परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए एक न्यूज पेपर की कटिंग के साथ दशरथ मांझी के परिवार की मदद करने की गुहार लगाई थी। इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू ने भी जवाब देते हुए कहा, 'आज से तंगी खत्म। आज ही हो जाएगा भाई।' सोनू के इस ट्वीट हर किसी ने तारीफ की।
 

पढ़ें: डिप्रेशन से जूझ रही ये अभिनेत्री छोड़ना चाहती थी दुनिया, सलमान खान की फिल्म के इस हीरो ने बचाई जान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें