फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित मिस्त्री: 'क्या कहना' में पहली बार नजर आए थे अभिनेता, ऐसा रहा फिल्मी सफर

Fri, 23 Apr 2021 03:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। अमित ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी इसलिए अभिनय कौशल की संपन्नता उनके रग रग में बसती थी। उन्होंने कई सीरियल से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। वहीं इंडस्ट्री में उनके जाने की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। जैकलीन फर्नांडिस, सुमित व्यास, कुब्रा सैत, स्वानंद किरकिरे, करण सिंह ग्रोवर समेत कई अन्य सितारों ने शोक प्रकट किया है। चलिए डालते हैं एक नजर अभिनेता अमित मिस्त्री के करियर की ओर....

विज्ञापन

2 of 5
अमित मिस्त्री - फोटो : ANI

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित मुंबई के जुहू में रहते थे। पत्नी के साथ तलाक होने के बाद अमित मुंबई में अपनी मां के साथ ही रह रहे थे। यह खबर अमित की मां के लिए भी एक बड़ा सदमा है। वहीं बात अमित के करियर की करें तो वह गुजराती थिएटर और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम हैं। अभिनय में रुचि होने के चलते उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। वहीं उनकी गिनती थियेटर के दमदार अभिनेताओं में की जाती है। 

विज्ञापन

3 of 5
अमित मिस्त्री - फोटो : Instagram
बता दें कि अमित मिस्त्री ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। जिनमें ‘श्शश... कोई है’, ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘वो’, ‘ये दुनिया है रंगीन’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘भगवान बचाए इनको’, ‘दफा 420’, ‘तेनाली राम’ और ‘मैडम सर’ जैसे सीरीयल शामिल हैं। 

4 of 5
अमित मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिस्त्री का नाम उन एक्टर्स की सूची में आता है जिन्होंने थिएटर, टीवी, फिल्में यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का दमखम बिखेरा है। बता दें कि अमित ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘क्या कहना’ से की थी जिसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद तो मानो उनका फिल्मी करियर एक अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचने की तैयारी में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहना के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिनमें ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘99’, ‘शोर इन द सिटी’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘गली गली चोर है’, ‘बे यार’ और ‘अ जेंटलमैंन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अमित ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की म्यूजिकल वेबसीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में भी काम किया। वहीं अमित की फिल्म ‘भूत पुलिस’ इस साल रिलीज होगी जिसकी शूटिंग वो पहले ही पूरी कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें