फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के 'ऑक्सीजन वाले ट्वीट' के बाद वायरल हुआ फेक ट्वीट, भड़की अभिनेत्री ने कहा- राजपूत बब्बर शेरनी का असर है...

Fri, 23 Apr 2021 03:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश के कई हिस्सों में कोविड-19 पीड़ितों के लिए ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा छाया हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने ऑक्सीजन की खपत बढ़ाने के लिए ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। इसके बाद एक फेक ट्वीट का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इस फेक ट्वीट में एक शख्स गाय के मुंह से मुंह मिलाकर खड़ा है। साथ ही लिखा है, 'जो कोई भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा है, इसे ट्राई करे। चूंकि गाय ऑक्सीजन निकालती है तो यह कम समय में ऑक्सीजन पाने का सबसे आसान तरीक़ा है। कंगना ने इस फेक ट्वीट के वायरल होने के बाद इसका करारा जवाब भी दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
कंगना ने इस फोटो को रीट्वीट करके लिखा, 'यह मुझे मोदी जी के एक कैंपेन की याद दिलाता है- वे लोग मेरे पीछे नहीं पड़े हैं। वे आपके पीछे पड़े हैं, मैं तो बस बीच में आ गया हूं। अगर आप ऐसे झूठों को सच मानने लगोगे, क्योंकि आप आलसी हो, तुम मुझे तुम्हें बर्बाद करने की ताक़त दे रहे हो। जो भी करो, सोच-समझकर करो। मेरे पास खोने या पाने के लिए कुछ नहीं है।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
साथ ही एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'आज राजपूत बब्बर शेरनी का यह असर है कि बेहिसाब पैसे से बड़े-बड़े कैंपेन, रणनीतियां और समय एक अकेली महिला को तोड़ने के लिए लगाया जा रहा है। फिर भी राजनीति से लेकर मूवी माफ़िया तक, सभी पप्पू पार्टी के लोग असफल हो रहे हैं। एक लड़की ने सब पप्पू की वाट लगाके रखी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अगर कोई भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा है तो कृपया इसको जरूर करने की कोशिश करें। पेड़ लगाना स्थायी समाधान है, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें काटे भी नहीं, अपने कपड़ों को रीसायकल करें, वैदिक खाना खाएं, जैविक जीवन जिएं, यह एक अस्थायी समाधान है, अभी के लिए यह मददगार है, जय श्री राम।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें