पाकिस्तान की सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से हिंदुस्तान आने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसके बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था। फिल्म और इसके शीर्षक को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। सीमा पर बनने वाले फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' है। भरत सिंह के जरिए निर्देशित यह फिल्म जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के जरिए संचालित है। फिल्म को लेकर अमित जानी को कई धमकियां मिलीं, जिसके बाद अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है।