फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Mahapatra: सोना महापात्रा ने 'बेशरम रंग' के खिलाफ उठाई आवाज, गाने को बताया 'औसत'

Mon, 30 Jan 2023 06:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोना महापात्रा, बेशरम रंग - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान ब्लॉबस्टर साबित हो रही है। यह फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस को इस फिल्म में शाहरुख का अंदाज खूब पसंद आ रहा है, जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं पठान की सफलता के बीच अब बायकॉट गैंग शांत है, लेकिन पिछले दिनों पठान के गाने बेशरम रंग पर हुए विवाद के बीच अब सोना महापात्रा ने बयान दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
सिंगर सोना महापात्रा ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने अपने नए गाने रसरकेली बो की मेकिंग का BTS वीडियो क्लिप शेयर किया। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान के बेशरम रंग गाने पर हुए विवाद के बारे में भी बात की। सोना ने बेशरम रंग को औसत दर्जे का गाना बताया। उन्होंने कहा कि इस गाने पर हुई बहस ने सिर्फ इसका प्रमोशन किया है। उन्होंने इस बहस को बेकार का मुद्दा भी बताया।

इसे भी पढ़ें- Ileana D'cruz: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल
विज्ञापन

3 of 4
बेशर्म रंग गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान के ट्रेलर के बाद इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया था। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी की खूब चर्चा और इसपर बवाल हुआ था। गाने में दीपिका और शाहरुख को स्पेन में रोमांस करते हुए दिखाया गया था। इस गाने के बोल और दीपिका की बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
बेशर्म रंग गाने की झलक - फोटो : सोशल मीडिया
कई नेताओं और हिंदू संगठन के लोगों ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था इस गाने के कुछ सीन हटाएं जाएं नहीं तो वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि मेकर्स ने सीन नहीं काटे और फिल्म रिलीज होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म का जमकर विरोध हुआ था। हालांकि फिल्म विरोध के बावजूद जमकर कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें