फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान 2' लेकर आएंगे सिद्धार्थ आनंद, 'पठान' की सफलता के बाद किया बड़ा खुलासा

Mon, 30 Jan 2023 06:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘पठान’ बनकर धमाल मचा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपुर ‘पठान’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। हाल ही में, पठान की टीम फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मीडिया से रूबरू हुए, जिसमें  सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान 2’ की घोषणा कर डाली है।

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
हाल ही में, 'पठान' की टीम ने फिल्म के सुपरहिट होने के बाद मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेसिंग की , जिसमें  सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान 2’ की घोषणा कर डाली। फिल्म 'पठान' की सफलता और फैंस का उत्साह देखने के बाद निर्देशक  सिद्धार्थ आनंद ने भी शाहरुख के फैंस को एक नया तोहफा दे दिया और ‘पठान 2’ का वादा कर डाला।

Sona Mahapatra: सोना महापात्रा ने 'बेशरम रंग' के खिलाफ उठाई आवाज, गाने को बताया 'औसत'
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
इसी के साथ ‘पठान’ ने 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 'पठान' फिल्म भारत में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है।
 

Shehzada: कार्तिक की ‘शहजादा’ की रिलीज टली, 10 फरवरी नहीं अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म


 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को 100 देशों 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। 'पठान' का जलवा पांचवें दिन भी कायम है। फिल्म ने पांच दिन में 500 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं रविवार को फिल्म ने 58.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें