बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस उम्र में भी वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर फैंस के साथ संवाद करते हैं और सक्रिय रहते हैं। वह फैंस के लिए ट्वीट करते हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। लेकिन इस बीच पहली बार उनको उनके फैंस ने सतर्क रहने की चेतावनी दे दी! फैंस ने अपने इस पसंदीदा अभिनेता से कहा, 'रात को जागना सेहत के लिए ठीक नही है।' अपने प्रशंसकों की इस बात का अभिनेता धर्मेंद्र ने जवाब भी दिया।