फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: इन 10 किरदारों में छुपी है दीपिका की कामयाबी की कहानी, रत्ती रत्ती तय किया चोटी का फासला

Wed, 05 Jan 2022 12:02 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण ने हर किरदार में छोड़ी है छाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री रहीं दीपिका पादुकोण के करियर का अहम मोड़ साल 2022 साबित होने जा रहा है। उनकी अगली फिल्म ‘गहराइयां’ सिनेमाघरों में रिलीज करने की हिम्मत इसके निर्माता करण जौहर नहीं जुटा पाए और अब ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अपने जमाने के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह की पत्नी हैं। उनकी पिछली फिल्म तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर बनी फिल्म ‘छपाक’ रही। फिल्म का दक्षिणपंथियों ने पूरे देश में बहिष्कार किया और फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई। लेकिन दीपिका की दमक इसके बाद भी कम नहीं हुई है। नंबर वन हीरोइन बनने के लिए दीपिका ने सिनेमा में जो मेहनत, मशक्कत की, चलिए आपको बताते हैं कि उन 10 बेहतरीन पड़ावों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
om shanti om - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: शांतिप्रिया/सैंडी
फिल्म: ओम शांति ओम (2007)

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने दीपिका ने डबल रोल निभाया और पहली ही फिल्म में उन्होंने शांतिप्रिया के रूप में नजाकत और सैंडी के किरदार में जो चुलबुला अंदाज दिखाया उसने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस फिल्म के लिए दीपिका ने फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार के लिए भी नामित हुईं।

विज्ञापन

3 of 11
लव आज कल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: मीरा पंडित
फिल्म: लव आज कल (2009)

सैफ अली खान के अपोजिट इस फिल्म में दीपिका ने मीरा पंडित का किरदार निभाया। इम्तियाज अली निर्देशित यह एक हास्य-प्रेम ड्रामा फिल्म है जिसमें दीपिका एक मॉर्डन लड़की का किरदार में दिखीं।  फिल्म में उन्होंने खुले मिजाज की लड़की का ऐसा बिंदास किरदार निभाया जो काफी समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहा। फिल्म में सैफ के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते वह युवा दिलों की धड़कन बन गईं।

 

4 of 11
कॉकटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: वेरॉनिका
फिल्म
: कॉकटेल (2012)
फिल्म कॉकटेल में सैफ और दीपिका की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। फिल्म वह वेरॉनिका के रोल में दिखी जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने पर विश्वास करती है। इस किरदार को लेकर दीपिका कई मौकों पर यह बता चुकी हैं कि शुरुआत में वह इस किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी लेकिन फिर वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं और ऐसा किरदार निभाया जो दीपिका के करियर के सबसे बोल्ड और बेबाक किरदारों में शुमार हो गया।
 

विज्ञापन

5 of 11
रेस 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: एलीना मलिक

फिल्म: रेस 2 (2013)

इस हिट फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भाई-बहन के किरदार में दिखे। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अवतार तो था ही इसके साथ ही वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाती तो कभी तूफानी अंदाज में बंदूक चलाती हुई अपने दुश्मनों को मात देती दिखाई दी। वैसे तो इस फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद थे लेकिन सभी की मौजूदगी के बावजूद दीपिका लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहीं।


 

विज्ञापन

6 of 11
चेन्नई एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: मीनालोचानी अझगासुंदरम
फिल्म: चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका फिर एक बार शाहरुख खान के साथ नजर आईं। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में दीपिका ने एक दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया। फिल्म में उनके डायलॉग बोलने के तरीके पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस किरदार से दीपिका ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमरस अवतार के साथ ही साधारण भारतीय लड़की का किरदार निभाने में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

7 of 11
रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: लीला सनेरा
फिल्म
: गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका और रणवीर पहली बार एक साथ नजर आए। इस फिल्म में दीपिका के गुजराती लड़की के रोमांटिक किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म की शुरुआत में जहां वह इश्क फरमाती दिखीं तो फिल्म के अंत तक वह परिवार के आन के खातिर अपने प्यार से टकराती हुई नजर आईं। 

8 of 11
पीकू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: पीकू बनर्जी
फिल्म: पीकू (2015)

निर्देशक शूजीत सरकार की इस फिल्म में निभाया दीपिका का किरदार पीकू बनर्जी उनके निभाए पुराने किरादारों से एकदम अलग था। इस फिल्म में उनका किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने लायक किरदार माना जाता है, ये अलग बात है कि सियासी दांवपेंचों से अनजान दीपिका की बजाय इस फिल्म में अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार अमिताभ बच्चन की झोली में जा गिरी। हालांकि, इस फिल्म के लिए दीपिका ने बेस्ट फिल्मफेयर का अवार्ड भी अपने नाम किया। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।

 

9 of 11
तमाशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: तारा
फिल्म: तमाशा (2015)

इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी फिर एक बार नजर आई। आमतौर पर सीधी-सपाट कहानी में नजर आने वाली दीपिका की इस फिल्म का चुनाव पिछली फिल्मों से काफी अलग रहा। फिल्म का कहानी काफी घुमावदार थी। फिल्म में वेद (रणबीर) और तारा (दीपिका) को कोरसिका में छुट्टियों के दौरान एक दूसरे से प्यार हो जाता है। हालांकि इस दौरान दोनों अपना असली पहचान छुपाए रखते हैं। इस फिल्म से युवा खुद को अच्छा कनेक्ट कर पाए थे। 'तमाशा' में दीपिका ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही भावुक भी किया। 

10 of 11
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: मस्तानी
फिल्म: बाजीराव मस्तानी (2015)

रणवीर सिंह के साथ फिर एक बार दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में। इस फिल्म में उन्होंने मस्तानी का किरदार निभाया है जो योद्धा राजकुमारी  होती है। दीपिका ने इस फिल्म में जहां एक तरफ वीरांगना का रूप दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने वीर पेशवा से जान छिड़ककर मोहब्बत की।

 

 

विज्ञापन

11 of 11
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार: पद्मावती
फिल्म: पद्मावत (2018)
दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया। वैसे तो यह फिल्म रिलीज से पहले विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद दीपिका का लुक, वेशभूषा, डांस और एक्टिंग सभी चर्चा का विषय रहा। निसंदेह यह दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में एक हैं जिसने दूसरी अभिनेत्रियों के सामने एक स्तर निर्धारित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें