फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: रवीना टंडन की बेटी संग खुश दिखीं तमन्ना, विजय वर्मा से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में अभिनेत्री

Sat, 15 Mar 2025 11:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लंबे वक्त से डेट कर रहे थे लेकिन हाल ही में इनके ब्रेकअप की खबर सुनने को मिली। विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेत्री तमन्ना अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इसमें वह काफी खुश दिख रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही शादी करेंगे कुछ वक्त पहले तक ये खबर चर्चा में रही। लेकिन अब इन जोड़ी के अलग होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में तमन्ना को अपने करीबी दोस्तों के साथ देखा गया, पैपराजी ने मुंबई में उनकी फोटो, वीडियो लीं, जिसमें तमन्ना काफी खुश नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

राशा थडानी के साथ नजर आईं तमन्ना 
तमन्ना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह राशा थडानी यानी रवीना टंडन की बेटी के साथ नजर आ रही हैं। राशा और तमन्ना के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों को अकसर साथ देखा जाता है। राशा को तमन्ना काफी सपोर्ट करती हैं। जब राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हुई थी तो तमन्ना ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।

 

विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

रवीना टंडन की होली पार्टी में विजय से बनाई दूरी 
होली पर भी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, रवीना टंडन के घर पहुंचे। लेकिन दोनों अलग-अलग आए और गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होली पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी। इस बात से भी अंदाजा लगता है कि दोनों के बीच अलगाव हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Celebrity Breakups: जुदा हो गए दो दिल, तमन्ना भाटिया के अलावा इन सितारों का भी हुआ ब्रेकअप 
 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

पिछले दिनों प्यार पर खुलकर बात की 
पिछले दिनों भी एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने प्यार को लेकर बात की। वह कहती हैं, ‘प्यार बिना शर्त होना चाहिए। मेरा मानना है कि अगर किसी से प्यार करें तो उन्हें फ्री छोड़ देना चाहिए। जैसे वो हैं, उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Vijay Varma: विजय से ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, क्या जल्द शादी करना चाहती हैं तमन्ना 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म
तमन्ना भाटिया अपनी निजी जिंदगी से हटकर अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘ओडेला 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना का लुक और किरदार दोनों ही काफी हटकर हैं। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें