फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Bhim: जय भीम के निर्देशक ने मांगी माफी, बोले- विवादों की जिम्मेदारी मेरी है, सूर्या को निशाना बनाना ठीक नहीं

Tue, 23 Nov 2021 05:05 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दो नंवबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन्नियार समुदाय द्वारा दर्ज की गई आपत्ति के बाद से यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर अभिनेता सूर्या को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक टीजे ग्नानवेल ने तमिल भाषा में लिखा हुआ एक माफीनामा जारी किया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ग्नानवेल ने लिखा है कि फिल्म के माध्यम से उनका किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का इरादा नहीं था। जिन्हें भी इससे ठेस पहुंची उनके प्रति वे दिल से खेद व्यक्त करते हैं। वहीं इसे लेकर हो रहे विवाद के कारण फिल्म के मुख्य अभिनेता सूर्या को हुई परेशानी के लिए भी उन्होंने खेद व्यक्त किया है।


विज्ञापन

3 of 6
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म को लेकर हो रहे विवादों की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। इससे फिल्म के अभिनेता सूर्या या उनकी पत्नी व प्रोड्यूसर ज्योतिका का कोई संबंध नहीं है। इसलिए उन्हें निशाना बनाना सही नहीं है।

4 of 6
सूर्या - फोटो : Twitter
ग्नाननवेल के अनुसार फिल्मांकन या पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान कुछ सेकंड के लिए दिखाई देने वाले कैलेंडर फुटेज पर उनका ध्यान ही नहीं गया था। फिल्म के प्रीमियर से पहले ही इसे कई लोगों के लिए प्रदर्शित किया गया था। अगर उस दौरान यह हमारे संज्ञान में आता, तो हम इसे रिलीज होने से पहले ही बदल देते।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्या
मालूम हो कि फिल्म के दृश्यों पर शुरू हुए विवाद को लेकर हाल ही में वन्नियार संगम के प्रदेश अक्ष्यक्ष ने अभिनेता सूर्या, प्रोड्यूसर ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा था जिसमें उन्होंने मांग की थी कि फिल्म के निर्माता समुदाय से माफी मांगें और उन सभी दृश्यों को हटाएं जिन्हें उन्होंने मानहानिकारक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद अभिनेता सूर्या ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उनकी फिल्म और उनका किसी भी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। जिसके बाद सूर्या के फैंस ने जय भीम की टीम का सपोर्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और ट्विटर पर #WeStandWithSuriya ट्रेंड करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें