फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेफ बेजोस की तय हुई शाहरुख से मुलाकात, जन्मदिन पर हुआ भारत दौरे का सबसे बड़ा खुलासा

Sun, 12 Jan 2020 04:56 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Jeff Bezos, Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में से एक अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे का मकसद भारत में अमेजन का बाजार और ज्यादा मजबूत करना है। लगभग 131 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वाले जेफ आज 56 वर्ष के हो गए हैं। इसी मौके पर उन्होंने भारत को लेकर अपनी यह रणनीति बनाई है। इस दौरे पर जेफ बेजोस का विचार यहां की कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों से मिलने का है, जिसमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान एक हैं।

विज्ञापन


जेफ बेजोस 15 जनवरी को भारत में अपनी तीन दिवसीय यात्रा आरंभ करेंगे। उनके इस दौरे की योजना पूरी तरह से बनी हुई है। वह भारत में चल रहे अमेजन के सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही नई योजनाएं भी बनाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी योजना बनाई है, लेकिन अभी उनकी इस मीटिंग की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर बात करेंगे।

विज्ञापन

अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजॉस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजॉस - फोटो : Social Media
उनके इस दौरे की सबसे खास बात हिंदी सिनेमा के कलाकारों से मुलाकात करना है। भारत में चलने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो भी अमेजन का हिस्सा है। यही प्राइम वीडियो एक मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है जिसमें जेफ बेजोस अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस इवेंट में जेफ सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मंच साझा करेंगे और कई विषयों पर लंबी बातचीत करेंगे।

इस इवेंट के बारे में बताते हुए विश्वसनीय सूत्रों ने कहा, 'शाहरुख एक आकर्षक और मजाकिया किस्म के इंसान हैं, और जेफ बेजोस जैसे व्यापारिक व्यक्ति के साथ बातचीत करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। जेफ भी बहुत अच्छी बातें करते हैं। इसलिए, दोनों का साथ देखा जाना एक ऐतिहासिक पल होगा।' लगभग तीन साल पहले शाहरुख ने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के साथ एक मुलाकात की थी, जब ब्रैड अपनी नेटफ्लिक्स की फिल्म वार मशीन के प्रमोशन के लिए मुंबई आए थे।

पढ़ें: "उरी" की रिलीज को एक साल हुआ पूरा, टीम ने कुछ इस तरह बयां की अपनी भावनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें